दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने चुनाव प्रचार में अपनी सक्रिय भागीदारी शुरू कर दी है। टिकट न मिलने के बाद से उनकी नाराजगी को लेकर चल रही तमाम राजनीतिक अटकलों पर अब पूरी तरह से विराम लगता नजर आ रहा है। शनिवार (good news for congress) को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ मंच साझा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कुँवर घनश्याम सिंह के समर्थन में प्रचार किया और मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की विशेष अपील की।

इसे भी पढ़ें – ‘वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग’, ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवान और नाव चालक

good news for congress – अवधेश नायक ने चुनावी सभाओं और जनसंपर्क अभियानों में खुलकर हिस्सा लेकर यह साफ संदेश देने की कोशिश की है कि वे पूरी तरह से कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं। चुनाव प्रचार में उनकी इस मौजूदगी को कांग्रेस संगठन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उनके नाराज होने और पाला बदलने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में काफी तेज थीं।

2023 में भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

गौरतलब है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अवधेश नायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उस समय पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन बाद में टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को मैदान में उतार दिया गया था। इस बार दतिया विधानसभा उपचुनाव में भी अवधेश नायक को टिकट का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने उनकी जगह कुँवर घनश्याम सिंह को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया।

Share.
Exit mobile version