नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर मंगलवार को कहा कि यह कालखंड (Good Governance And Poor Welfare) सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण का रहा है और इस दौरान भारत के भाग्य व भविष्य को नई दिशा दी गई है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद मोदी ने 30 मई 2019 को लगातार दूसरी बार बतौर प्रधानमंत्री, देश की कमान संभाली थी। लोकसभा की 543 सीटों में भाजपा ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
इसे भी पढ़ें – कर्नाटक विभाग : सिद्धरमैया के पास वित्त, शिवकुमार को सिंचाई व बेंगलुरु शहर विकास विभाग
नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों में अंत्योदय व सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित हो रही है और स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी जरुरतों की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक हुई है।
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी का रहा 34 मिनट भाषण, 65 बार गूंजी तालियों की आवाज
Good Governance And Poor Welfare – भाजपा अध्यक्ष ने कहा राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित हमारी सरकार ने अनेक युगांतरकारी निर्णयों से भारत के भाग्य व भविष्य को नई दिशा दी है। आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ पूर्ण आत्मविश्वास व उत्साह से उत्कर्ष के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘पंच प्रण’ का संकल्प हमें मार्ग दिखाता है।उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से दुनिया के अनेक विकसित देश आज भी उबर नहीं पाये हैं लेकिन भारत तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।