Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली वासियों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं देने का उद्देश्य यथावत : राजकुमार आनंद

    दिल्ली वासियों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं देने का उद्देश्य यथावत : राजकुमार आनंद

    March 1, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किए गए मनीष सिसोदिया के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग का (Good Education And Health) अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली के लोगों को अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधाएं देने का उनकी पार्टी का उद्देश्य अपरिवर्तित रहेगा। प्रभार ग्रहण करने के बाद आनंद ने कहा कि उन्होंने सभी विभागों को उनके द्वारा किए गए कार्यों पर पीपीटी तैयार करने को कहा है।

    इसे भी पढ़ें – LG ने सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के इस्तीफे राष्ट्रपति को भेजे

    आनंद ने कहा, ‘‘महज नया चेहरा आ जाने से पार्टी का उद्देश्य नहीं बदलेगा। हम हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा और नागरिकों को शीर्ष स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं देना चाहते हैं।’’ दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री ने यह भी कहा कि वह दिन के आखिर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे और ‘‘मुख्यमंत्री जो भी कहेंगे’’ उसके अनुसार कार्य करेंगे। आनंद को उनके मौजूदा विभाग के साथ शिक्षा, भूमि एवं भवन, सतर्कता, सेवा, पर्यटन, कला संस्कृति एवं भाषा, श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य एवं उद्योग मामलों के विभाग का कार्यभार मिला है।

    इसे भी पढ़ें – सौरभ भरद्वाज और आतिशी को मिलेगा मंत्री पद, केजरीवाल ने LG को नाम भेजे

    Good Education And Health – अपनी नई भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विभागों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों और भविष्य की परियोजनाओं के बारे में पीपीटी तैयार करने को कहा है ताकि उन पर बेहतर समझ बनाई जा सके।’’ आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लगातार हमले के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में दिल्ली के, गिरफ्तार किए गए मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, जानें उनके सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां

    Lashkar Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन; लश्कर आतंकी शब्बीर दबोचा गया, पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.