बुधवार को MCX पर सोना और चांदी के फ्यूचर्स बढ़त के साथ खुले. अमेरिका से आए कमजोर आंकड़ों में यह दिखा कि लोगों का खर्च कम हो रहा है और अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. इसी (Gold-Silver Price Today) वजह से उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर नरम रुख अपना सकता है.
Gold-Silver Price Today – आज के सेशन में 5 मार्च 2026 के लिए MCX चांदी का फ्यूचर 3% उछलकर 6,970 रुपये बढ़ गया और 2,59,418 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. वहीं 2 अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,633 रुपये यानी 1% बढ़कर 1,58,436 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
इंटरनेशनल मार्केट में क्या हुआ?
दुनिया के बाजार में भी सोना-चांदी के दाम बढ़े. अमेरिका के सरकारी बॉन्ड की यील्ड कम हुई, क्योंकि दिसंबर में रिटेल बिक्री में बढ़ोतरी रुक गई. इससे यह संकेत मिला कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था थोड़ी कमजोर हो रही है. स्पॉट गोल्ड 0.3% बढ़कर 5,038.73 डॉलर प्रति औंस हो गया. अप्रैल डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 0.6% बढ़कर 5,060.60 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया. स्पॉट सिल्वर 1% बढ़कर 81.49 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो पिछले सेशन में 3% से ज्यादा गिरा था.
दिल्ली में सोने का रेट
-
- 22 कैरेट सोना- 1,16,568 रुपये प्रति 8 ग्राम
-
- 24 कैरेट सोना- 1,27,152 रुपये प्रति 8 ग्राम
मुंबई में सोने का रेट
-
- 22 कैरेट सोना- 1,14,448 रुपये प्रति 8 ग्राम
-
- 24 कैरेट सोना- 1,27,033 रुपये प्रति 8 ग्राम
चेन्नई में सोने का रेट
-
- 22 कैरेट सोना- 1,16,632 रुपये प्रति 8 ग्राम
-
- 24 कैरेट सोना- 1,27,240 रुपये प्रति 8 ग्राम


