पिछले दो दिनों में एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सोमवार को सोना ₹1,47,878 पर था, जो आज (बुधवार, 4 फरवरी 2026) बढ़कर ₹1,57,620 हो गया. यानी (recovery has started) करीब 6.59% की तेजी. यह उछाल 29 जनवरी को बने ₹1,75,231 के ऊपरी स्तर से 15.61% की बड़ी गिरावट के बाद आया। ऐसे में सवाल उठता है कि लंबी अवधि के निवेशकों को सोने में निवेश को लेकर क्या करना चाहिए?
recovery has started – मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के मुताबिक, डॉलर कमजोर होने से हाल के सत्रों में सोने ने जोरदार वापसी की. उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में डॉलर/रुपया नरम रहने से तेजी कुछ हद तक सीमित रही, लेकिन तीन ट्रेडिंग सेशंस में करीब 15% की गिरावट के बाद निवेशकों ने वैल्यू बाइंग और शॉर्ट कवरिंग शुरू की, जिससे कीमतें संभलीं.
यह तेजी टिकेगी या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हाल की गिरावट में ज्यादा लीवरेज और सट्टेबाजी वाले सौदे पूरी तरह निकल चुके हैं या नहीं, और एशिया से आगे की मांग कैसी रहती है. रिद्धिसिद्धि बुलियंस के एमडी और आईबीजेए के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी का मानना है कि अमेरिका-भारत ट्रेड डील से निकट भविष्य की अनिश्चितता कुछ कम हो सकती है, जिससे सोने की सेफ-हेवन मांग पर दबाव आ सकता है और कीमतें कुछ समय के लिए एक दायरे में रह सकती हैं. हालांकि, मजबूत रुपया आयात लागत घटाकर घरेलू सोने की कीमतों को नरम कर सकता है.


