रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 सीजन से हटने का फैसला लिया है। उन्होंने अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैक्सवेल ने सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की करारी हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए इस खबर का खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें – हार्दिक पंड्या का सौतेला भाई चार करोड़ की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार

खराब फॉर्म में चल रहे हैं मैक्सवेल 

ग्लेन मैक्सवेल को इस सीजन खराब फॉर्म की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स के खिलाफ तो वह प्लेइंग-11 तक का हिस्सा नहीं थे। विल जैक्स ने उनकी जगह प्लेइंग-11 में जगह बनाई थी। मैच के बाद मैक्सवेल ने समझाया कि उन्होंने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को खुद किसी और को आजमाने के लिए कहा था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्सवेल ने कहा कि वह इस समय अच्छे मानसिक और शारीरिक स्थिति में नहीं  हैं। इसलिए उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने हालांकि, यह नहीं बताया कि वह कब तक इस लीग में नहीं खेलेंगे या फिर वह अगले सीजन में भी वापसी करेंगे या नहीं।

Share.
Exit mobile version