रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवती के बॉयफ्रेंड के दो दोस्तों ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने अपने साथ धरसींवा (gang rape of girl in Raipur) के कुंरा स्थित एक फार्महाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवती को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने का झांसा दिया और विश्वास में लेकर फार्महाउस पहुंचे। वहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर युवती को पिला दी। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को जान से मारने और उसके रिश्तेदारों पर हमला करने की धमकी दी गई।
gang rape of girl in Raipur – घटना की जानकारी मिलने पर धरसींवा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आशीष जोशी (निवासी तेलीबांधा) को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी रूपेन्द्र जोशी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
