लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सश्रा से हटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ (Full Preparation) अभी से जुट जाए। यह चुनाव आगे आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी तय करेगा।देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने का यह अंतिम चुनाव होगा। समाजवादी पीडीए भाजपा के एनडीए को सत्ता से हटाएगा। भाजपा इस चुनाव में समाजवादी पीडीए के सामने कहीं टिक नहीं सकेगी।
इसे भी पढ़ें – गोंडा में बकायेदार ने बैंक अधिकारियों को बंधक बनाया, पांच लोग हिरासत में
अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों और पार्टी के बहादुर और कर्मठ कार्यकर्ताओं के मुकाबले कहीं नहीं टिक पाएगी। भाजपा सरकार शासन प्रशासन का दुरुपयोग कर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करेगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इसकी निगरानी में लग जाए। 2024 के चुनाव में भाजपा का सत्ता से जाना तय है। कहा कि भाजपा के पास गिनाने या दिखाने को अपना कोई काम नहीं है।
Full Preparation – भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बिजली की बदहाली है। भाजपा सरकार ने एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। जनता को बिजली के बढ़े हुए बिल थमा कर भाजपा सरकार उनका शोषण करती रही है। शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था चैपट है। भाजपा ने किसानों और नौजवानों की उपेक्षा की है। विकास अवरुद्ध है। महंगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। भाजपा राज में हर स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें – योगी आदित्यनाथ ने पुष्कर सिंह धामी के साथ देखी फिल्म तेजस, अभिनेत्री कंगना रनौत भी रहीं मौजूद
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग कर समाजवादी पार्टी को हराने का काम किया था। 3 लाख 50 हजार मतों के अन्तर से भाजपा ने समाजवादी पार्टी को सत्ता में नहीं आने दिया। भाजपा अभी भी समाजवादी पार्टी के मतदाताओं के वोट काटने की साजिश में लगी है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक इसलिए निगरानी रखनी है और पार्टी संगठन को मजबूत बनाना है।