मोटापा एक ऐसी स्थिति होती है जब आपका वजन बढ़ते-बढ़ते फैट बहुत ज्यादा मात्रा में जमा हो जाता है. इसे कम करना बेहद मुश्किल होता है और ये बीमारियों की वजह भी बनता है. इससे शरीर भी बेडौल (FSSAI Weight Loss Tips) हो जाता है. वेट बढ़ते ही इसपर ध्यान देना चाहिए और मोटापा से बचने के लिए हेल्दी आदतें अपनानी चाहिए.
फ्राई-ऑयली फूड करें कम
मोटापे से बचना है तो अपनी डाइट से फ्राई फूड्स को कट करें. जिन भी चीजों में ज्यादा ऑयल होता है. उन्हें भी खाना कम कर दें. ज्यादा तेल वाली चीजें शरीर में जाकर पाचन को खराब करती हैं साथ ही ज्यादा फैट जमा होने लगता है, जिससे उसकी लेयर बन जाती हैं.
प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करें
आजकल प्रोसेस्ड फूड खाने का ट्रेंड काफी ज्यादा है. यहां तक कि लोग बच्चों को भी बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड दे देते हैं. जैसे प्रोजन पिज्जा, डिब्बाबंद सब्जियां जो इंस्टेंट बन जाएं, रेडीमेड जूस, इंस्टेंट नूडल्स, इंस्टेंट स्नैक्स. इन फूड्स में पोषक तत्वों की मात्रा कम होने के साथ ही सोडियम, शुगर, अनहेल्दी फैट्स ज्यादा होते हैं और फाइबर भी कम होता है.
स्लीप पैटर्न को सुधारें
अच्छी नींद का संबंध आपकी हेल्थ और फिटनेस से होता है. इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है, इसलिए जरूरी है कि आप अपनी स्लीप को रेगुलर करें. रोजाना सिर्फ 7 से 8 घंटे की नींद ही काफी नहीं होती है, बल्कि समय पर सोएं और समय पर ही जागें.
खुद को रखें हाइड्रेट
हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको अपनी बॉडी भी हाइड्रेट रखनी चाहिए. दरअसल जब आप पानी और हेल्दी ड्रिंक्स के साथ ही पानी से भरपूर फल-सब्जियां डाइट में शामिल करते हैं तो इससे न सिर्फ पानी की पूर्ति होती है, बल्कि पोषक तत्व भी मिलते हैं. शरीर में जब पानी की मात्रा सही रहती है तो टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है और वेट कंट्रोल में रहता है.
योग या एक्सरसाइज करें
फिट रहने के लिए बहुत जरूरी है कि आप कैलोरी बर्न करें. इसके लिए आप कुछ देर योगा या फिर एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे मसल्स और हड्डियां भी मजबूत रहती हैं. ये आपकी ओवरऑल हेल्थ के (FSSAI Weight Loss Tips) लिए बेहद जरूरी और अच्छी आदत है.

