भारत उम्र के आधार पर सोशल मीडिया पर लिमिट लगाने को लेकर टेक कंपनियों से बात कर रहा है. सरकार अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर संभावित लिमिट पर चर्चा कर रही है. इसका (lakshman rekha of social media) फोकस कम उम्र के यूजर्स को बचाने पर है. अभी तक कोई फाइनल नियम या उम्र की लिमिट तय नहीं की गई है. ये बातें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत मंडपम में #IndiaAIImpactSummit में कहीं.
केंद्रीय मंत्री ने कहा, आईटी इंडस्ट्री इंडिया की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है. जब भी कोई टेक्नोलॉजी ट्रांजिशन होता है तो इसको इंडस्ट्री, एकेडेमिया और सरकार को मिलकर मैनेज करना होता है. इसलिए अभी हम इंडस्ट्री और एकेडेमिया के साथ 3 मोर्चों पर काम कर रहे हैं. इसमें एक- मौजूदा टैलेंट को रीस्किलिंग और अपस्किलिंग करना जो वर्कफोर्स में काम कर रहा है. दूसरा- एक नई टैलेंट पाइपलाइन बनाना. तीसरा- यह पक्का करना कि आने वाली जेनरेशन इस नई टेक्नोलॉजी के लिए तैयार हों. अब तक, 100 से ज़्यादा कॉलेज ऐसे हैं जहां IT इंडस्ट्री अपने टैलेंट को रीस्किल कर रही है.
lakshman rekha of social media – अश्विनी वैष्णव ने कहा, AI स्टैक की सभी पांच लेयर में इन्वेस्टमेंट आ रहा है. हमने VCs को डीप टेक स्टार्टअप्स के लिए फंड देते हुए देखा है. हमने VCs और दूसरे प्लेयर्स को बड़े सॉल्यूशंस, बड़े एप्लिकेशन्स के लिए फंड देते हुए देखा है. VCs को कटिंग-एज मॉडल्स में आगे की रिसर्च के लिए फंड देते हुए देखा है क्योंकि मॉडल्स का अगला लेवल इनोवेशन, इंजीनियरिंग इनोवेशन के साथ-साथ मैथमेटिकल इनोवेशन से आएगा. तो इन दोनों चीजों में फंडिंग अट्रैक्ट हो रही है.


