मुंबई : दुबई में डांस शो के नाम पर एक महिला डांसर के साथ धोखाधड़ी का मामला महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा इलाके से सामने आया है।
पुलिस बताया की पीड़ित महिला सोना पेशे से एक लावणी डांसर है जो (Fraud With Female Dancer) स्टेज शो करके गुजारा करती है। वह लावणी डांसरों के एक व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ी है। इसी ग्रुप में एक एजेंट ने, जो खुद भी डांसर है, दुबई के लिए एक स्टेज शो का ऑफर दिया था जिसमें अच्छे पैसे की बात की गई थी। वह 15 नवंबर को दुबई गई थी।

इसे भी पढ़ें – पूर्व विदेश मंत्री SM कृष्णा का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Fraud With Female Dancer – वहां जाने पर पता चला कि स्टेज शो की जगह वहां क्लब में डांस करना था। सोना ने क्लब में डांस करने से मना कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने उसे कैद करके रखा। खाना भी दिन में एक बार ही देते थे।उन्होंने उसे छोड़ने के लिए छह लाख रुपये की मांग की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे ने बताया कि डांसर के पति ने मुंब्रा थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद सोनी शेट्टी नाम की पुलिस अधिकारी को मामला सौंपा गया। उसने एजेंट पर दबाव बनाया और एक दिन में पीड़िता को वापस ले आई और उसे उसके परिवार को सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी आज जाएंगे संभल, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

सोना ने बताया कि दुबई पहुंचने पर एक महिला और एक पुरुष उसे रिसीव करने आए थे। कार में ही उन्होंने उसका मंगलसूत्र उतरवा दिया। इसके बाद वे उसे एक बार में लेकर गए। बाद में उसे एक कमरे में रखा। अगले दिन जब उसे शो के नाम पर लेकर गए तो पता चला कि उसे एक क्लब में डांस करना है। उसने एजेंट से भी बात की और सारी बात अपने पति को बताई।

Share.
Exit mobile version