अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है. इस कार्यक्रम के लिए देश के कई बड़े सेलेब्रिटीज को आमंत्रण दिया गया है. वहीं यह सिलसिला अभी भी जारी है. वहीं इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है.
ये भी पढ़ें – IND vs ENG Test Series : इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान
कई क्रिकेटर होगें इस कार्यक्रम में शामिल
महेंद्र सिंह धोनी को आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्र आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह द्वारा दिया गया. साथ में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित रहे. एमएस धोनी के अलावा दिग्गज विराट कोहली, पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और महान सचिन तेंदुलकर को भी इस शुभ समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है.
ये भी पढ़ें – विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करने में सबसे सर्वश्रेष्ठ है टीम इंडिया : रविचंद्रन अश्विन
6 हजार विशिष्ट लोगों को किया गया आमंत्रित
बात दें कि अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए 6 हजार विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया है. जिसमें क्रिकेटरों के अलावा बॉलीवुड सेलीब्रेटी और मशहूर कारोबारी शामिल हैं. बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में श्रीराम लला अयोध्या में भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे.

