बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर से एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है. एक बेटे पर अपनी जीवित मां को मृत दिखाकर लाखों रुपये की जमीन बेचने का आरोप लगा है. पीड़ित मां कैलाश देवी ने (Kalyugi son) आरोप लगाया है कि उनके बड़े बेटे ने धोखाधड़ी कर उनकी जमीन बेच दी. उन्होंने पहले हरलोचनपुर सुक्की थाना में शिकायत की थी.
कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली के पुलिस अधीक्षक को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया. इस आदेश के बाद,12 सितंबर को नगर थाना, हाजीपुर में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें – ‘लोन स्कैम’ : 400 महिलाओं को बनाया शिकार, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लाखों डकार कर भागे जालसाज
Kalyugi son – FIR के अनुसार, कैलाश देवी उर्फ कैलसिया देवी खाता संख्या 529, खेसरा नंबर 325 और जमाबंदी संख्या 1252 में दर्ज जमीन की वैध मालिक हैं. वह नियमित रूप से बिहार सरकार को इस जमीन का लगान देती रही हैं.
आरोप है कि कैलाश देवी के बड़े बेटे नवल किशोर सिंह ने गांव के अरुण कुमार सिन्हा के साथ मिलकर यह साजिश रची. उन्होंने 03 जुलाई 2023 को हाजीपुर जिला निबंधन कार्यालय में एक फर्जी बिक्री विलेख (डीड संख्या 7523) तैयार कराया. इस विलेख में कैलाश देवी को मृत दर्शाया गया था, जबकि वह जीवित थीं.


