मध्य प्रदेश के शाजापुर से काले हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है, जहां गांव वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी कि गिराना केवड़ाखेड़ी रोड के पास कुछ अज्ञात शिकारियों ने काले हिरण का शिकार कर दिया है. पहले काले हिरण के पैर में गोली मारी गई. इसके बाद उसका धारदार हथियार से गला काट दिया गया. यही (black deer hunting) नहीं शिकारी हिरण को अपने साथ ले जाने की भी फिराक में थे.

इसे भी पढ़ें – मुझे सोनम से मिलना है… मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, पकड़ी ऐसी जिद कि छूट गए पसीने

black deer hunting – शाजापुर के सलसलाई थाना क्षेत्र में शिकारियों के ग्रुप ने गिराना केवड़ाखेड़ी रोड के पास एक हिरण पर गोली बारी की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी. इसके बाद उस काले हिरण का गला काट दिया. हिरण के मरने के बाद शिकारी उसे अपनी कार में डालकर ले जाने की कोशिश कर ही रहे थे कि मौके पर गांव वाले पहुंच गए. गांव वालों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद शिकारी डरकर भाग गए.

अज्ञात शिकारियों की तलाश जारी

इसके बाद गांव वालों ने काले हिरण के बारे में पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी मौके पहुंची और हिरण के शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस और वन विभाग की टीम अज्ञात शिकारियों की तलाश कर रही है. इसके लिए वह सड़कों और सभी टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है.

Share.
Exit mobile version