मुंबई : गोरेगांव इलाके में शुक्रवार तड़के एक आवासीय इमारत में आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने (Fire In Goregaon Area) बताया कि सात मंजिला इमारत की छत और अन्य तलों से कम से कम 30 लोगों को बचाया गया और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस ने राहुल गांधी के रावण पोस्टर को लेकर भाजपा की आलोचना की

Fire In Goregaon Area – अधिकारियों ने बताया,आग गोरेगांव पश्चिम में स्थित जय संदेश भवन में तड़के तीन बजे लगी। शुरू में अधिकारियों ने आग से प्रभावित भवन का नाम जय भवानी बताया था। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है। उन्होंने बताया कि आग से प्रभावित लोगों को जोगेश्वरी में एक ट्रॉमा सेंटर में और जुहू के कूपर अस्पताल ले जाया गया। उनमें से दो बच्चों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर सात हो गई। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है।

इसे भी पढ़ें – आतंकवाद को इस तरह कुचले कि कोई संगठन सिर न उठा पाये : शाह

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा,गोरेगांव, मुंबई में लोगों की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ। हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे। आग बुझाने के अभियान में दमकल की आठ गाड़ियों और अन्य साजो सामान का इस्तेमाल किया गया।

Share.
Exit mobile version