बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुएरेल हादसे के मामले में अब जांच और (fir in case of Bilaspur rail accident) कार्रवाई में तेजी आ गई है. बिलासपुर की तोरवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किए गए हैं.
बिलासपुर रेल हादसे में 11 की मौत: 4 नवंबर की शाम को बिलासपुर के लाल खदान इलाके के पास भीषण रेल दुर्घटना हुई. लालखदान के पास खड़ी मालगाडी से मेमू लोकल ट्रेन टकरा गई. इस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई. 20 लोग घायल हैं, जिनका बिलासपुर के अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस घटना ने कई परिवार के लोगों की खुशियां छीन ली.
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज: घटना के तुरंत बाद रेलवे और पुलिस ने अपनी अपनी जांच शुरू कर दी. अब रेलवे की तरफ से आधिकारिक मेमो के आधार पर तोरवा पुलिस ने अज्ञात दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
fir in case of Bilaspur rail accident – बिलासपुर एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि ट्रेन हादसे के मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 106(1),125(ए),153,154,175 व रेल्वे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे और जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. रेलवे ने घटना के CRS जांच के निर्देश दिए हैं. वहीं पुलिस ने भी हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है.
