पिछला कुछ समय तेलुगू फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा है. देशभर से तेलुगू और साउथ की फिल्मों को लोगों ने प्यार दिया है. वहीं, पिछले साल भी कई फिल्में ऐसी रही जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. वहीं, इस साल भी तेलुगू की हनुमान फिल्म (Film Hanuman) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की शुरूआत कर दी है.
इसे भी पढ़ें – रामायण फेम अरुण गोविल को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए मिला निमंत्रण, एक्टर ने की पीएम मोदी की तारीफ
लोगों को काफी पंसद आ रही है Film Hanuman
तेलुगू एक्टर तेज सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ जनता की फेवरेट फिल्म बन चुकी है. रिलीज से पहले ही तेलुगू में हुए पेड प्रीव्यू से 4.15 करोड़ कमाने वाली ‘हनुमान’ ने, शुक्रवार को 8.05 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की. जिसमें हिंदी वर्जन से फिल्म की कमाई का हिस्सा 2.1 करोड़ रुपये था.
इसे भी पढ़ें – अजय देवगन के काम की बड़ी प्रशंसक हैं अभिनेत्री वाणी कपूर
पहले वीकेंड में कमाए 40 करोड़
मगर शनिवार और रविवार इसके कलेक्शन में लगातार जंप आता रहा. दूसरे दिन 12.45 करोड़ और तीसरे दिन 16 करोड़ की कमाई के साथ ‘हनुमान’ ने पहले वीकेंड में टोटल 40 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया था. बता दें, इस फ़िल्म का दूसरा पार्ट साल 2025 में रिलीज होगा.

