इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 टूर्नामेंट में खेला गया मुकाबला एकतरफा अंदाज में खत्म हुआ. पाकिस्तानी टीम ने इस मैच में इंडियन टीम को 13.2 ओवर में 8 विकेट से हरा दिया. मैच भले ही एकतरफा रहा हो लेकिन इसमें विवाद भी देखने को मिले और अंपायर्स के कुछ फैसले सवालों के घेरे में रहे. सबसे (fierce ruckus over catch) बड़ा विवाद हुआ पाकिस्तानी बल्लेबाज माज सदाकत के कैच को लेकर, जिसे नॉट आउट करार दिया गया. सदाकत ने ही पाकिस्तान को जीत दिलाने वाली पारी खेली.
इंडिया ए ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 136 रन बनाए थे. पाकिस्तान की ओर से ओपनिंग कर रहे माज सदाकत ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई. सिर्फ 31 गेंदों में ही इस बल्लेबाज ने अर्धशतक जमा दिया था. फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्हें एक जीवनदान मिला, जब वैभव सूर्यवंशी ने आसान कैच ड्रॉप कर दिया. मगर इसके बाद 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर फिर उनका कैच उछला. इस बार लॉन्ग ऑन पर नेहाल वढ़ेरा ने बाउंड्री के पास उनका कैच लपका. मगर बाउंड्री के पार जाने से पहले उन्होंने गेंद दूसरे फील्डर की ओर फेंकते हुए कैच पूरा कर लिया.
fierce ruckus over catch – टीम इंडिया को लगा की उन्हें विकेट मिल गया है, जबकि पाकिस्तानी बल्लेबाज भी पवेलियन लौटने लगे थे और नया बल्लेबाज क्रीज पर आ गया था. मगर तभी अंपायर ने सदाकत को रोका क्योंकि थर्ड अंपायर ये चेक कर रहे थे कि कैच सही था या नहीं. कई बार रिप्ले देखने के बाद साफ हो गया कि वढ़ेरा ने बिना बाउंड्री लाइन को छुए ही गेंद को सही वक्त पर दूसरे फील्डर की ओर फेंक दी थी. इस तरह से तो वो साफ आउट लग रहे थे लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया. ये देखते ही भारतीय खिलाड़ियों ने अंपायर को घेर लिया और इस फैसले पर सवाल करने लगे, जबकि टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ भी फोर्थ अंपायर से चर्चा करने लगे.
