आधुनिक जीवनशैली, भागदौड़ भरी दिनचर्या और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खानपान की वजह से वर्तमान में अधिकांश लोगों की दैनिक थाली से आवश्यक डाइटरी फाइबर गायब होता जा रहा है। मानव शरीर के समुचित संचालन और आंतरिक अंगों के स्वस्थ कार्यप्रणाली के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिनमें (fiber is disappearing from diet) फाइबर एक अत्यंत महत्वपूर्ण तत्व है। भोजन में पर्याप्त फाइबर न होने पर लंबे समय तक कब्ज पेट फूलना अपच और आंतों से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
कब्ज से मुक्ति, वजन नियंत्रण और दिल की सेहत: जानिए फाइबर के चमत्कारी फायदे
भोजन में पर्याप्त फाइबर शामिल करने से शरीर को कई प्रकार के प्रत्यक्ष स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं:
-
-
पाचन तंत्र में सुधार: फाइबर आंतों में पहुंचकर मल को नरम, भारी और सुगठित बनाता है, जिससे आंतों की गतिशीलता (Bowel Movement) बेहतर होती है और पुरानी कब्ज की समस्या से प्राकृतिक राहत मिलती है।
-
-
-
वजन नियंत्रण (Weight Management): फाइबर युक्त भोजन पचने में समय लेता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे अस्वस्थ क्रेविंग कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
-
-
-
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण: घुलनशील (Soluble) फाइबर पानी में घुलकर जेल जैसा रूप ले लेता है, जिससे ग्लूकोज का अवशोषण धीमा होता है और ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। साथ ही यह धमनियों में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को घटाकर हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।
-
फाइबर के सबसे बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत: फल, दालें, नट्स और साबुत अनाज
डाइटरी फाइबर मुख्य रूप से संपूर्ण वनस्पति आधारित प्राकृतिक आहार में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सेब, नाशपाती, रास्पबेरी, संतरा, हरी पत्तेदार सब्जियां, हरी मटर, बीन्स, दालें, बादाम, अखरोट (fiber is disappearing from diet) और चिया सीड्स इसके उत्कृष्ट स्रोत हैं। सेब और नाशपाती को अच्छी तरह धोकर छिलके सहित खाना अधिक गुणकारी होता है।
