बोकारो : जिले में माता-पिता पर अपने बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है, जिससे बेटे ने आत्महत्या कर ली. घटना सेक्टर 6 थाना इलाके की है, जहां मृतक की पत्नी ने अपने ससुराल वालों पर पति (son commits suicide) को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. उसने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
सेक्टर 6B के क्वार्टर नंबर 4074 में गौतम कुमार नाम के 30 साल के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पत्नी शिवानी कुमारी का आरोप है कि उसके पति को उसकी सास, ससुर और ननद ने इतना मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया कि आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली.
इसे भी पढ़ें – Jharkhand News : एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी
शिवानी ने बताया कि दो दिन पहले उनके ससुर ने उनके पति को बुरी तरह पीटा भी था. पत्नी शिवानी ने बताया कि सुबह उसकी अपने पति से अच्छी बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा, “कोई अचानक आत्महत्या कैसे कर सकता है? उसकी हत्या हुई है.” शिवानी कुमारी ने घटना के बारे में पुलिस में आवेदन भी दिया है.
son commits suicide – सेक्टर 6 पुलिस थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि पुलिस को उनके इलाके के सेक्टर 6B, क्वार्टर नंबर 4074 में गौतम कुमार नाम के 30 साल के युवक के आत्महत्या की सूचना मिली. उसे तुरंत बोकारो जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शख्स की शादी सिर्फ छह महीने पहले हुई थी. घटना के समय उसकी पत्नी अपने मायके में थी. मृत शख्स के पिता बीएसएल में कर्मचारी हैं.
