जबलपुर : बरेला क्षेत्र में उस समय हड़कंप की स्थिति मच गई जब एक ही स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली. हालांकि आत्महत्या के पीछे दोनों के अलग (two minor girl students committed suicide) अलग कारण थे. एक छात्रा मनचले नाबालिग की छेड़खानी से परेशान थी, वहीं दूसरी छात्रा को पिता द्वारा लगाई गईं डांट का सदमा था, जिसके कारण उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया.
जानकारी के अनुसार, बरेला क्षेत्र में निवासी 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा पिछले कई महीनों से एक नाबालिग लड़के से परेशान थी. परिजनों के अनुसार, गाड़रखेड़ा गांव निवासी नाबालिग लड़का, छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहा था. आरोप है कि आरोपी मृतक के साथ स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करता था और कभी-कभी रास्ते में रोककर हांथ पकड़ के बाइक पर बैठने का बोलता था. इसके अलावा युवक उसे कभी-कभी अज्ञात मोबाइल नंबरों से फोन भी करता था.
तंग होकर छात्रा ने एक दिन अपने पिता को सब कुछ बताया. पिता ने तुरंत ही आरोपी युवक के गांव जा कर उसके पिता से शिकायत की, जिस पर उसे यह आश्वासन दिया गया था कि आगे से उनका लड़का ऐसी कोई भी हरकत नहीं करेगा. इसके बावजूद लड़के ने अपने परिजनों की भी बात नहीं मानी. आरोप है कि शुक्रवार शाम को मनचले ने फिर कोई हरकत की थी जिस कारण मृतक मानसिक रूप से परेशान थी.
two minor girl students committed suicide – वहीं, दूसरा मामला इसी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में देखने को मिला. यहां भी एक 15 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि छात्रा ने मां के पास रखे 500 रुपये बिना किसी को बताए निकाल लिए थे. शाम को जब इसकी जानकारी पिता को लगी, तो उन्होंने छात्रा को डांटते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की समझाइश दी. परिजन की डांट युवती को सदमे की तरह लगी और छात्रा गुमसुम और शांत हो गई. जिसके बाद तनाव की स्थिति में उसने आत्महत्या कर ली.


