फाजिल्का : जलालाबाद के गांव घुबाया में मोबाइल फोन और नाजायज संबंधों को लेकर हुए झगड़े में गोली चलने और हिंसक झड़प होने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के (firing in Fazilka over illicit relations) अनुसार गांव घुबाया के रहने वाले विजय (अजय) नाम के युवक के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय की एक शादीशुदा महिला के साथ नाजायज संबंध थे। अजय ने उक्त महिला को नया मोबाइल फोन गिफ्ट किया था, लेकिन दोनों के बीच किसी बात पर तकरार होने के बाद वह मोबाइल वापिस ले आया।
इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल पर सुनील जाखड़ का तीखा हमला, पूछा- ‘ये डर है या घमंड?’
firing in Fazilka over illicit relations – जब इस बात का पता महिला के पति जतिंदर सिंह को लगा तो वह पत्नी के संबंधों के बारे में पता करने के लिए अजय के घर पहुंचा और मोबाइल की मांग करने लगा। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और जतिंदर सिंह ने अपने साथियों सहित घर में घुसकर अजय और उसकी मां शीला बाई की बुरी तरह मारपीट की। इस हंगामे को देख कर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और गुस्से में उन्होंने हमलावर के पति की कार में तोड़फोड़ की। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद वह दोबारा मौके पर आया और गोलियां चलाईं और अपनी कार लेकर भाग गया। डी.एस.पी. गुरसेवक सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

