Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » धोखाधड़ी के जरिये ली थी शिक्षक की नौकरी, कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा

    धोखाधड़ी के जरिये ली थी शिक्षक की नौकरी, कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा

    October 17, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बलिया : बलिया की एक स्थानीय अदालत ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय में धोखाधड़ी के जरिये नौकरी पाने वाले दो फर्जी शिक्षकों को सोमवार को जालसाजी का दोषी करार (Fake Teacher) देते हुए सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को बताया कि अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम) तपस्या त्रिपाठी की अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलील सुनीं। इसके बाद उन्होंने आरोपी ज्ञान प्रकाश यादव और राजू यादव को दोषी करार देते हुए उन्हें सात-सात साल की कैद और तीस-तीस हजार रुपये के अर्थ दण्ड की सजा सुनाई है।

    इसे भी पढ़ें – रामपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो गो-तस्कर घायल, गिरफ्तार

    बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने बताया कि जिले की रसड़ा कोतवाली में उप्र पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की, गोरखपुर इकाई के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह की तहरीर पर 12 अक्टूबर 2022 को जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के मठमैनी गांव के ज्ञान प्रकाश यादव व रतसड़ गांव के राजू यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। यह मुकदमा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा छल), 420 (धोखाधड़ी), 467 और 468 (दस्‍तावेजों में हेराफेरी) तथा 471 (इलेक्‍ट्रानिक दस्‍तावेजों में हेराफेरी) के तहत दर्ज किया गया था।

    इसे भी पढ़ें –  मेरठ में एक मकान में विस्फोट से चार लोगों की मौत, योगी ने जताया शोक

    Fake Teacher – उन्होंने बताया कि तहरीर में आरोप लगाया गया कि ज्ञान प्रकाश सरकारी प्राथमिक विद्यालय, कुरेम, रसड़ा में वर्ष 2011 से जय प्रकाश यादव के नाम व शैक्षिक दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रहा है। एसटीएफ ने ज्ञान प्रकाश को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि उसने और राजू यादव ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किये हैं।आनंद ने बताया कि आरोप के अनुसार, राजू यादव भी मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र के फतेहपुर में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में राजा राम यादव के नाम और शैक्षिक दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रहा था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.