जांजगीर-चांपा: पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का राजफाश किया गया है। मिली सूचना के आधार पर सक्ती पुलिस और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ में (fake notes recovered) नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से पुलिस को 1 लाख 70 हजार रुपये का नकली नोट भी मिला है।

fake notes recovered – एएसपी हरीश यादव ने बताया कि तेलंगाना राज्य के जिला कामारेड्डी में नकली नोट खपाते हुए आरोपी सिद्धा गौड़ पकड़ा गया था, जिसके विरुद्ध थाना कामारेड्डी में अपराध धारा 179, 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पता चला कि कोलकाता के सौरव डे, नारायण भगत और बिहार निवासी रसीद अहमद कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर और जेके एक्सल बांड पेपर के माध्यम से नकली नोट तैयार करते थे।

फेसबुक के जरिए तलाशते थे सहयोगी

ये आरोपी फेसबुक के जरिए मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ऐसे लोगों की तलाश करते थे, जो नकली नोट खपाने में उनकी मदद कर सकें। तेलंगाना पुलिस ने इन तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इन आरोपियों ने खपाए नकली नोट

पूछताछ में खुलासा हुआ कि छत्तीसगढ़ के जिला सक्ती के डभरा थाना क्षेत्र में नकली नोट नंदलाल जांगड़े निवासी जवाली, छतराम आदित्य निवासी देवगांव को भेजे गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती ने थाना डभरा व चौकी छपोरा को तेलंगाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Share.
Exit mobile version