Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—”अब समय आ गया है, देश में लागू हो समान नागरिक संहिता”
    • राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘निडर’ हैं मेरे भाई; संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत
    • सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वाद; 2 साल पहले खेत में की थी धान की रोपाई
    • कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी
    • UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन
    • भागलपुर में भी बनेगा ‘मरीन ड्राइव’! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी
    • अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला
    • खालिस्तानियों के निशाने पर CM नायब सैनी! जान से मारने की धमकी के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जाली नोटों का तस्कर लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, एक लाख 97 हजार रुपये के जाली नोट बरामद

    जाली नोटों का तस्कर लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, एक लाख 97 हजार रुपये के जाली नोट बरामद

    September 30, 2024 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Fake Currency Smuggler Arrested
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लखनऊ : पश्चिम बंगाल के मालदा से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रहे 22 वर्षीय एक व्यक्ति को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक लाख 97 हजार रुपये के जाली करेंसी नोट बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जीआरपी ने बरेली जिले के निवासी आमिर खान को रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया। उसके पास 500 रुपये के कुल 394 नोट यानी एक लाख 97 हजार(Fake Currency Smuggler Arrested) रुपये के जाली करेंसी नोट बरामद किये गये।

    इसे भी पढ़ें – सपा सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा दर्ज, कहा था- गांजे का लाइसेंस दे सरकार

    Fake Currency Smuggler Arrested – जीआरपी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, आमिर ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में जूते की एक दुकान पर काम करता है और सरिता विहार में रहता है। करीब 45 दिन पहले उसके दोस्त आफताब ने उसे अपने चाचा से मिलवाया था। चाचा उसे जाली करेंसी के धंधे में लाया।

    इसे भी पढ़ें – POK ही नहीं पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी हिंदुस्तान का हिस्सा : मौलाना रजवी

    बयान के अनुसार, बरेली में एक शादी में शामिल होने के बाद आफताब के चाचा ने आमिर से संपर्क किया और उसे बरामद किये गये जाली नोटों का पार्सल लखनऊ में जुम्मा खान नामक व्यक्ति को देने को कहा और इस काम के एवज में पांच से 10 हजार रुपये तक देने की पेशकश की। मगर चारबाग रेलवे स्टेशन पर ही उसे पकड़ लिया गया।उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन

    भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी

    लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 ‘सख्त’ शर्तों की लिस्ट

    बरेली से पंजाब तक ‘स्मैक’ का काला साम्राज्य! जानें कैसे एक छोटी सी गलती से हत्थे चढ़ा ड्रग माफिया

    ‘धर्म’ पर संग्राम! रेस्टोरेंट में नॉनवेज खाते दिखे महंत? वायरल वीडियो के बाद भड़की भीड़ ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा

    संभल में चला प्रशासन का ‘हंटर’! 39 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.