महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए रविवार को महायुति की सहयोगी पार्टी भाजपा और शिवसेना ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया. चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि (security cover for Mumbaikars) हम जो वचन नामा देते हैं, उसे पूरा करते हैं. बाकी के वचन नामा (चुनावी घोषणापत्र) और हमारे वचन नामा का ट्रैक रिकॉर्ड देख सकते हैं.

सीएम फडणवीस ने कहा कि जब 5 साल बाद हम लोगों के सामने जाते हैं, तब सारे रिकॉर्ड लोगों के सामने रखते हैं कि हमने क्या क्या वादा किया था और क्या-क्या कर पाए हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई में रहने वाले मुंबईकरों को घर छोड़कर जाना नहीं पड़ेगा. दूसरे मराठी और मुंबईकरों के बारे में बोलते रह गए हैं, लेकिन काम सिर्फ महायुति ही करती है.

सीएम फडणवीस ने कहा कि धारावी का विकास DRP करेगा. उसमें सरकार की भागीदारी है. पात्र लोगों को धारावी में ही घर दिया जाएगा. बीएमसी में सफाई कर्मियों को मुंबई में खुद के हक का घर देंगे. बीएमसी स्कूलों में बच्चों को मराठी अच्छे से सीख पाए, इसकी कोशिश की जाएगी.

उन्होंने कहा कि मुंबई के समंदर में गंदा पानी नहीं जायेगा, नदियों के शुद्धिकरण का प्लान तैयार किया गया है मुंबई के डंपिंग ग्राउंड्स का कैंपिंग किया जाएगा. सभी डंपिंग ग्राउंड्स को बंद किया जाएगा. मुंबई में 17 हजार करोड़ का क्लाइमेट एक्शन प्लान हाथ में लिया है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा मेट्रो का नेटवर्क मुंबई में हैं. दिल्ली को यह करने में 20 साल लगे, हमने 6 सालों में किया है. बेस्ट की 5000 बस है, लेकिन मुंबई को 10 से 12 हजार बसों की जरूरत है. नए इलेक्ट्रिक बस के कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. मुंबई में रोड विस्तार का काम जोरों से चल रहा है. कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं. ईस्टर्न एक्सप्रेस वे को ठाणे के फाउंटेन तक किया जा रहा है.

security cover for Mumbaikars – देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई की लाडली बहनों को बिन ब्याज के 5 लाख तक का कर्ज दिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि बारिश में इस साल मुंबई रुकी नहीं, आगे भी नहीं रुके इसके लिए योजना बना रहे हैं. चिराग नगर में लोक शाही अन्ना भाऊ साठे स्मारक बनाने काम चल रहा है.

Share.
Exit mobile version