Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का ‘मास्टरप्लान’: 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी
    • जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’
    • Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा
    • झारखंड में भी ‘शीश महल’ पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की राह पर हैं CM?
    • उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना
    • दिल्ली में ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार
    • Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इलाके में तनाव
    • UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ

    महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ

    March 6, 2026 महाराष्ट्र 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में आज कई बड़े ऐलान किए हैं. सीएम ने राज्य के किसानों के लिए कर्जमाफी योजना शुरू करने की घोषणा की है. सीएम ने किसानों के लिए ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना’ शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि इससे राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

    उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत किसानों का 2 लाख रुपए तक का कृषि कर्ज माफ किया जाएगा. इसके साथ ही जो किसान नियमित रूप से अपना कर्ज चुकाते हैं, उन्हें सरकार की ओर से 50 हजार रुपए का प्रोत्साहन अनुदान दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक राहत देना और समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना है.

    कर्जमाफी के गठित होगी समिति

    सीएम ने कहा कि राज्य में किसानों के लिए ऋण माफी के लिए एक समिति का गठन किया गया है. योजना के तहत 30 सितंबर, 2025 तक फसल ऋण के बकायेदारों को 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया जाएगा. जो किसान ऋण लेते हैं और नियमित रूप से उसका भुगतान करते हैं, ऐसे पात्र किसानों को 50,000 रुपए तक के प्रोत्साहन लाभ दिए जाएंगे. बैंकिंग प्रणाली की दक्षता सुनिश्चित करने के लिए हम समिति की सिफारिशों के अनुसार निर्णय लेंगे. समिति की सिफारिशों के आधार पर एक दीर्घकालिक योजना बनाई जाएगी.

    जारी रहेगी लाडकी बहन योजना

    सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा की मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना महाराष्ट्र में इसके आगे भी शुरू रहेगी उसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि लाडकी बहन योजना इसी तरह जारी रहेगी. इस योजना के लिए आवश्यक और ठोस प्रावधान किए गए हैं. एकल महिलाओं के कल्याण के लिए शीघ्र ही एक नीति लाई जाएगी. इसका उद्देश्य 25 लाख बहनों को करोड़पति बनाना है.

    महाराष्ट्र में कई बड़ी योजनाओं का ऐलान

    • पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना
    • महाराष्ट्र प्राकृतिक कृषि मिशन
    • मत्स्य पालन योजना
    • ग्रामीण पशुधन उद्यमी योजना
    • महाराष्ट्र बलिराजा शेत पानंद सड़क योजना

    मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि महाराष्ट्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए 75 गांवों में पायलट परियोजना लागू करेगी. महाराष्ट्र देश का वित्तीय इंजन है, 2047 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. महाराष्ट्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए AI का उपयोग करते हुए 75 गांवों में पायलट परियोजना लागू करेगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विरोधी कानून, जानें क्या हैं सजा के कड़े प्रावधान

    ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी

    सड़कों पर मीलों लंबी कतारें! जंग के खौफ से यहां खत्म होने लगा पेट्रोल, जानें क्या है इस खबर का सच

    पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौल

    नागपुर के बारूद कारखाने में दहला देने वाला धमाका! 15 लोगों की गई जान, 18 की हालत गंभीर

    मुंबई एयरपोर्ट पर अब नमाज नहीं! सरकार ने बताई असली वजह, दिया ये नया विकल्प

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.