हरियाणा : गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में कल देर रात एक फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें – Panipat Crime News : जिम ट्रेनर के इश्क में करवाया पति का मर्डर, मामले में ढाई साल बाद हुआ बड़ा खुलासा

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

बताया जा रहा है कि फायरबॉल बनाने वाली यह फैक्ट्री गुरुग्राम के दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में है। फायरबॉल का इस्तेमाल आग बुझाने के लिए ही किया जाता है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। रात में जब फैक्ट्री में धमाके होने लगे तो धमाकों की आवाज सुनकर लोग रात भर सहमे रहे।

Share.
Exit mobile version