मध्य प्रदेश में एक बार फिर बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी की तैयारी की जा रही है. हालांकि, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी से अपना पल्ला झाड़ लिया है. मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विभाग की 2 साल की उपलब्धियां बताने के लिए मीडिया से रू-ब-रू हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की कंपनियों की सबसे कम हानियां हुई हैं. लेकिन जब उनसे सवाल किया गया कि जब हानियां कम हुई हैं, तो बिजली की दरें क्यों बढ़ाई जा रही हैं. इस (electricity stations will open) पर उन्होंने कहा कि “बिजली दरें बढ़ाने का मामला विद्युत वितरण कंपनियों और विद्युत नियामक आयोग के बीच का है.” आगे ऊर्जा मंत्री ने कहा, “प्रदेश में बिजली चोरियां रोकने के लिए जल्द ही बिजली विभाग अपने थाने खोलने जा रही है. इसमें बिजली कंपनियों की अपनी पुलिस भी होगी.”

इसे भी पढ़ें – हरदा में करणी सेना का आंदोलन, 50 हजार कार्यकर्ता जुटे, शहर छावनी में तब्दील

electricity stations will open – ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया, “बिजली चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, इन्हें रोकना जरूरी है. विद्युत चोरी एक संगीन अपराध है. इसमें 3 साल की सजा का प्रावधान है. बिजली चोरी रोकने के लिए मध्य प्रदेश में बिजली थाने जल्द शुरू किए जा रहे हैं. इसके लिए ऊर्जा विभाग पीएचक्यू से अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाएगी. शुरुआत में संभागीय स्तर पर बिजली थानों की स्थापना की जाएगी. इसके लिए ऊर्जा पुलिस संरचना के प्रस्ताव के सेटअप की स्वीकृति मिल चुकी है और नए पदों का सृजन किया जा रहा है. बिजली थानों पर आने वाला खर्च बिजली कंपनियां ही उठाएंगी. उधर, प्रदेश की अवैध कॉलोनियों में स्थायी बिजली कनेक्शन का रास्ता भी खोजा जा रहा है.”

Share.
Exit mobile version