रांची : झारखंड में कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद और उनके रिश्तेदारों सहित कई लोगों के लगभग डेढ़ दर्जन ठिकानों पर ईडी ने मंगलवार सुबह से छापेमारी शुरू की है। छापेमारी के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अफसरों की (ED Raid On Congress MLA’s Hideouts) ट्रांसफर-पोस्टिंग, जमीन घोटाला और बालू घोटाला आदि के मामले में छापेमारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – कर्ज वापस करने के बहाने महिला को बुलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
ईडी ने अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास के अलावा हजारीबाग जिले में उनके चाचा धीरेंद्र साव, करीबी राजेंद्र साव और राजू साव के ठिकानों पर दबिश दी है। एक अंचलाधिकारी (सीओ) शशिभूषण प्रसाद के यहां भी रेड की खबर है। अंबा प्रसाद हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में वह पहली बार विधायक चुनी गईं। उनके पिता योगेंद्र साव और मां निर्मला देवी भी बड़कागांव क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके हैं।
इसे भी पढ़ें – झारखंड के दुमका में स्पेन की महिला पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
ED Raid On Congress MLA’s Hideouts – रंगदारी सहित अन्य मामलों में योगेंद्र साव और निर्मला देवी के जेल जाने की वजह से कांग्रेस ने उनकी बेटी अंबा प्रसाद को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। वह इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट से भी कांग्रेस के टिकट की प्रबल दावेदार हैं।