किनशासा/कंपाला: अफ्रीका के कांगो (DRC) और युगांडा में इबोला वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसे देखते( health emergency after 87 deaths) हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने प्रभावित क्षेत्रों में हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है।
health emergency after 87 deaths – डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, शनिवार तक अकेले इतुरी प्रांत में इबोला से 80 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। यहाँ मरने वाले लोग मुख्य रूप से तीन स्वास्थ्य क्षेत्रों से आते हैं, जिनमें बुनिया, रवाम्पारा और मोंगबवालू शामिल हैं। इन मृतकों में से आठ लोगों में इबोला की पुष्टि लैब जांच में हो चुकी है, जबकि क्षेत्र में 246 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
🌍 कंपाला तक पहुंचा संक्रमण
अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Africa CDC) के मुताबिक, पूर्वी प्रांत में अब तक कुल 87 लोगों की जान जा चुकी है, जहाँ 336 संदिग्ध और 13 पुष्ट केस दर्ज किए गए हैं। इन पुष्ट मामलों में से चार लोगों की मौत हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि युगांडा की राजधानी कंपाला में शुक्रवार और शनिवार को दो ऐसे मामले सामने आए, जिनकी लैब में पुष्टि हो चुकी है। ये मामले आपस में सीधे तौर पर जुड़े हुए नहीं लग रहे थे। इनमें से एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई।
☣️ राजधानी किनशासा में भी दस्तक
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी (WHO) ने बताया कि डीआरसी की राजधानी किनशासा में भी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी लैब में पुष्टि हो चुकी है। यह संक्रमित शख्स हाल ही में इतुरी प्रांत से लौटा था। हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वर्तमान में यह प्रकोप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महामारी आपातकाल के पूर्ण मानकों को पूरा नहीं करता है, लेकिन स्थिति गंभीर है।
