समस्तीपुर : जिले के रोसडा थाना अंतर्गत राज्य राजमार्ग संख्या 88 रोसड़ा-सिंघिया रोड पर स्थित चोरवा पोखर के पास बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि को (Double Murder In Samastipur) अपनी दुकान बंद कर लौट रहे दो सगे भाइयों की गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
इसे भी पढ़ें – ससुराल में प्रताड़ित बेटी को बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ घर लौटा लाए पिता
समस्तीपुर जिला पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे रोसडा थाना से लगभग चार किलोमीटर दूर रोसड़ा-सिंघिया रोड स्थित चोरवा पोखर के पास किराना व्यवसायी सुमित चौधरी (36 वर्ष) एवं उनके भाई अमित चौधरी (28 वर्ष) तब्बु ठाकुर बिरार रोड स्थित किराना दुकान बंद कर अलग-अलग मोटरसाईकिल से घर लौट रहे थे। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल
ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा और एक धारदार हथियार बरामद किया है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या लूट का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि लूट के दौरान विरोध करने पर गोली मारे जाने की आशंका है। इन दोनों व्यवसायियों से पहले भी लूट हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें – देश के 60 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है ‘इंडिया’ गठबंधन : राहुल गांधी
Double Murder In Samastipur – इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने पबड़ा गांव के निवासी दोनों भाइयों को गोली मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। रोसड़ा थाना की पुलिस ने दोनों घायलों को पुलिस वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

