नई दिल्ली : केजरीवाल सरकार की योजनाओं को अब एक-एक करके एमसीडी में लागू किया जा रहा है। निगम की आप सरकार ने अब डोर स्टेप डिलीवरी योजना (Door Step Delivery) को लागू करने का फैसला किया है। दिल्ली नगर निगम की 23 सेवाएं अब लोगों को घर बैठे मिलेंगी। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक मिलेगी। ट्रेड लाइसेंस, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि सुविधाओं के लिए सिर्फ 25 रुपये प्रति पेज या लाइसेंस देने होंगे।
इसे भी पढ़ें – जी-20 से पहले प्रशासन ने मयूर विहार में खादर से हटाई झुग्गियां, जगह खाली नहीं कर रहे थे लोग
Door Step Delivery – दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने आज सिविक सेंटर में डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल के साथ महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जैसा मॉडल अब दिल्ली नगर निगम में भी लागू किया जा रहा है। दिल्ली सरकार की तरफ से जनता को डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा दी गई। अब यह योजना दिल्ली नगर निगम में भी लागू करने जा रहे हैं। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर जाने में असमर्थ हैं या उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया की समझ नहीं है तो उन्हें घर पर एमसीडी की सुविधाएं दी जाएंगी। इसको लेकर सदन में 31 अगस्त को एजेंडा लेकर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली : गैंगस्टर नीरज बवाना के मामा और पूर्व विधायक रामबीर शौकीन जेल से रिहा
उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रॉपर्टी टैक्स, बर्थ सर्टिफिकेट, डेथ सर्टिफिकेट, हेल्थ ट्रेड लाइसेंस आदि 23 एमसीडी की सेवाएं घर बैठे मिलेंगी। क्योंकि दिल्ली में काफी ऐसे लोग हैं जिन्हें ऑनलाइन की कम समझ है या उन्हें इंटरनेट सुविधा वाला फोन चलाना नहीं आता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एमसीडी ने 20 से अधिक सुविधाएं डोर स्टेप डिलीवरी के तहत देने का फैसला किया है।

