गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से लेकर बालों की देखभाल की चिंता सताने लगती है. धूप, धूल और उमस भरे इस मौसम में बाल काफी खराब हो जाते हैं. वहीं सिर्फ मौसम ही नहीं बल्कि खराब खान-पान (problem of hair) से भी बालों की समस्याएं शुरू होती हैं, जिसमें दोमुंहे बाल होना एक आम बात सी हो गई है. दोमुंह बालों की वजह से बालों की ग्रोथ पर भी काफी असर पड़ता है. साथ ही हेयर फॉल की समस्या भी देखने को मिलती है.

problem of hair – इसलिए ही सलाह दी जाती है कि हर महीने बालों को ट्रीम करवाना चाहिए. लेकिन आप बिना बालों को ट्रीम करवाए भी दोमुंहे बालों से छुटाकारा पा सकती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे बताएंगे.

1. नारियल तेल की मालिश

नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और दोमुंहे बालों को कम करने में मदद करता है. हल्का गर्म नारियल तेल लेकर स्कैल्प और बालों की लंबाई में लगाएं. रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह माइल्ड शैम्पू से धो लें. हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से आप दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं.

2. अंडे का हेयर मास्क

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों को मजबूत बनाता है और दोमुंहे बालों से बचाता है. 1 अंडा, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच जैतून तेल मिलाएं. इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें. हफ्ते में एक बार करने से ही आपको रिजल्ट मिल जाएगा.

3. मेथी और दही का पैक

मेथी बालों को मजबूत बनाती है और दही बालों को मॉइश्चर देती है. इसका मास्क बनाकर लगाने से आप दोमुंहे की परेशानी से निजात पा सकती हैं. इसके लिए 2 चम्मच मेथी रातभर पानी में भिगो दें. अगली सुबह पीसकर उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं. बालों में लगाकर 30-40 मिनट रखें, फिर धो लें. इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाएं.

Share.
Exit mobile version