हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी. वास्तु शास्त्र के अनुसार, दैनिक कार्यों का हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव (do not make mistakes in life) अवश्य पड़ता है, इसीलिए कहा जाता है कि सभी कार्य वास्तु शास्त्र के अनुसार ही करने चाहिए. ताकि हमें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े, लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में कुछ गलतियां कर देते हैं जिसके कारण व्यक्ति को एक ही समय में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. तो आइए जानें हमें किन गलतियों से बचना चाहिए.
रात भर गंदे बर्तन छोड़ना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी गंदे या इस्तेमाल किए हुए बर्तन रात भर नहीं रखना चाहिए. भले ही देर हो चुकी हो, लेकिन सोने से पहले बर्तन अवश्य धो लें. मान्यता है कि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती.
बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए. क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और सुख-समृद्धि में बड़ी बाधा उत्पन्न होती है.
बाथरूम में खाली बाल्टी न रखें
बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी, टब आदि नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में हमेशा पानी से भरी बाल्टी या बर्तन रखें. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
शाम के समय न दें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय या सूर्यास्त के बाद कभी भी दूध, दही, नमक का दान न करें. ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है और व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता है.
अपनी सुरक्षा कैसे करें?
यदि किसी व्यक्ति पर इन गलतियों के कारण कर्ज है तो उसे हमेशा मंगलवार से ही कर्ज चुकाना शुरू करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से कर्ज से शीघ्र मुक्ति मिलती है. इसके (do not make mistakes in life) अलावा शाम या रात के समय किसी को भी पैसे देने से बचें. यदि इसे किसी को देना बहुत जरूरी हो तो अगली सुबह तक प्रतीक्षा करें.

