एक तरफ प्रभास की ‘द राजा साब’ है, जो 9 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी. जबकि, दूसरी ओर है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, जिसे 41 दिन पहले सिनेमाघरों में उतारा गया था. पर 40वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों का कारोबार किया है, जो दिखाता है कि फिल्म कितनी सक्सेसफुल रही है. जहां ऐसी उम्मीद लगाई गई थी प्रभास की (dhurandhar vs the raja saab) फिल्म के आते ही ‘धुरंधर’ की थोड़ी बहुत कमाई में भी गिरावट आ जाएगी. पर यहां प्रभास के लिए ही एक-एक दिन मुश्किल लग रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – आमिर खान पर भारी पड़े ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’! सुनील ग्रोवर की मिमिक्री ने गार्ड्स को ऐसा उलझाया….
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक प्रभास की ‘द राजा साब’ ने पहले मंगलवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस से टोटल 4.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जबकि, तेलुगु से बिजनेस अब भी 3.34 करोड़ रुपये बना हुआ है और हिंदी से कमाई 1.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं तमिल से पांचवें दिन 0.09 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ भारत से फिल्म ने टोटल 119.48 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जितने प्रभास की फिल्म ने पांचवें दिन हिंदी से कमाए हैं, उससे कई ज्यादा धुरंधर ने 40वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर लिया है.
इसे भी पढ़ें – नीला ड्रम’ और वो कातिलाना मुस्कान… अब वेब सीरीज में दिखेगा वायरल गर्ल का जलवा
dhurandhar vs the raja saab – रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं और 40वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने भारत से छठे मंगलवार को 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जो प्रभास की THE RAJA SAAB के हिंदी कलेक्शन से बहुत ज्यादा है. इसी के साथ ही फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस से टोटल 810.5 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.


