रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के शानदार अभिनय से सजी फिल्म धुरंधर जब रिलीज हो रही थी तो ऐसा माना जा रहा था कि ये फिल्म 500-600 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में सफल हो सकती है. लेकिन फिल्म की रिलीज के साथ ही अपने इरादे दिखा दिए थे. इसका कलेक्शन एक के बाद एक बढ़ता ही चला गया और एक (biggest hit in history) के बाद एक कई रिकॉर्ड्स भी बनते चले गए. धुरंधर फिल्म जब आई थी तो किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी कि ये पुष्पा 2 और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों को टक्कर देगी और पीछे भी छोड़ देगी.
biggest hit in history – फिल्म की कमाई बहुत दिलचस्प रही है और इसके रिकॉर्ड्स भी देखना किसी सुखद एहसास से कम नहीं. रिलीज के साथ इस फिल्म ने कोई बहुत एक्स्ट्राऑर्डिनरी शुरुआत नहीं की. लेकिन अपने दूसरे वीकेंड से इस फिल्म ने ऐसी स्पीड पकड़ी कि अब तक थमने का नाम नहीं लिया. आइए जानते हैं कि रिलीज के 23 दिनों में इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है और साल के अंत तक इसकी कमाई कहां तक पहुंच सकती है
भारत में धुरंधर ने 23 दिन में कितने कमाए?
धुरंधर फिल्म की बात करें तो भारत में इस फिल्म का अलग ही जलवा नजर आ रहा है. फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन यानी शनिवार को एक बा फिर से 20 करोड़ से ज्यादा कमाए और सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका कलेक्शन 20.50 करोड़ रुपए का रहा. इस लिहाज से फिल्म का 23 दिनों का नेट कलेक्शन भारत में 668 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. रविवार को भी फिल्म की 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की ही संभावना है. ऐसे में फिल्म बहुत जल्द ही भारत में 700 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार कर लेगी.
धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितने रुपए का हुआ?
फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो भारत में 22 दिनों में धुरंधर ने 777 करोड़ रुपए कमा लिए. इसके अलावा फिल्म का 22 दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 225 करोड़ रुपए का हो चुका है. ऐसे में इस फिल्म की 22 दिनों की दुनियाभर की कमाई 1002 करोड़ रुपए की रही. इसके अलावा फिल्म की 20.50 करोड़ रुपए की 23वें दिन की कमाई को अगर जोड़ दिया जाए तो इस फिल्म ने कुल 1022.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
