धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। तिरला थाना क्षेत्र के चिकलिया फाटा के पास हुए इस हादसे में अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है। यह (Dhar Road Accident) हादसा तब हुआ जब एक ओवरलोड पिकअप और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की है। एक पिकअप वाहन में लगभग 46 मजदूर (क्षमता से कहीं अधिक) सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। अचानक अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क के दूसरी ओर जा गिरी और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और पेट्रोल पंप कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

बढ़ता गया मौत का आंकड़ा

हादसे के तुरंत बाद 12 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इलाज के दौरान घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण मौत का आंकड़ा बढ़कर 16 तक पहुंच गया है। फिलहाल, 20 से अधिक घायलों का इलाज इंदौर (Dhar Road Accident) और धार के अस्पतालों में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

आर्थिक सहायता का ऐलान

सरकार ने पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत देने के लिए मुआवजे की घोषणा की है:

सहायता का स्रोत मृतक के परिजन गंभीर घायल घायल
प्रधानमंत्री राहत कोष ₹2 लाख ₹50,000
म.प्र. राज्य सरकार ₹4 लाख ₹1 लाख ₹50,000

 

 

Share.
Exit mobile version