धनबाद : नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में आखिरकार ‘सिंह मेंशन’ का दबदबा कायम रहा. महापौर पद के लिए हुई मतगणना के 10 राउंड में तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई. संजीव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 लाख 14 हजार 362 वोट हासिल किए और नए मेयर निर्वाचित घोषित किए गए. उन्होंने अपने (Sanjeev Singh wins mayor’s election) निकटतम प्रतिद्वंद्वी JMM समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल को 31,902 मतों के अंतर से पराजित किया. चंद्रशेखर अग्रवाल को कुल 82,460 वोट मिले. बीजेपी समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार चौथे स्थान पर रहे.
मतगणना के पहले राउंड से ही संजीव सिंह ने बढ़त बना ली थी. उन्हें पहले राउंड में 15,791 वोट मिले. दूसरे राउंड में 12,586 और तीसरे में 12,506 मत प्राप्त हुए. चौथे और पांचवें राउंड में भी क्रमश: 13,193 और 13,128 वोट पाकर उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत रखी. छठे और सातवें राउंड में 12,539 और 13,189 मत मिले. आठवें राउंड में 11,799, नौवें में 7,562 और अंतिम दसवें राउंड में 2,069 वोट के साथ उन्होंने निर्णायक बढ़त कायम रखी.
इसे भी पढ़ें – ईरान पर हमले के विरोध में रांची की सड़कों पर उतरे वाम दल, केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर अग्रवाल को कुल 82,460 मत प्राप्त हुए. पहले राउंड में उन्हें 10,524 वोट मिले. दूसरे में 7,909, तीसरे में 9,865 और चौथे में 9,158 मत प्राप्त हुए. पांचवें से सातवें राउंड के बीच उन्होंने 9,841, 10,449 और 10,282 वोट हासिल किए. हालांकि बाद के राउंड में अंतर कम नहीं कर सके और अंततः दूसरे स्थान पर रहे.
Sanjeev Singh wins mayor’s election – तीसरे स्थान पर रहे शमशेर आलम अंसारी को कुल 59,079 वोट मिले. तीसरे राउंड में उनका सर्वाधिक प्रदर्शन 11,366 वोट का रहा. वहीं चौथे से छठे राउंड के बीच भी उन्हें 7,115, 8,547 और 8,479 मत मिले, लेकिन बाद के राउंड में गिरावट दर्ज हुई. वहीं चौथे स्थान पर रहे संजीव कुमार को 57,895 मत मिले. पहले राउंड में 8,645 वोट के साथ उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी.


