धमतरी : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण जिले में एक (not getting treatment) व्यक्ति की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण रातभर सिविल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे.
पूरा मामला बोराई क्षेत्र का है. रविवार रात बोरई घुटकेल मार्ग में एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था. मामले की सूचना मिलते ही बोराई पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को बोराई सिविल अस्पताल लेकर गए. लेकिन अस्पताल में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा ठप मिली. अस्पताल में न डॉक्टर मौजूद था न स्टाफ नर्स और ना ही कोई कर्मचारी. जिसके बाद ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर सूचना दी लेकिन घायल को इलाज नहीं मिला और उसने दम तोड़ दिया.
इसे भी पढ़ें – नक्सलगढ़ में AI क्रांति: सुकमा के बच्चे अब सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक
not getting treatment – घटना के बाद बोरई क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित हो गए. अस्पताल के मुख्य द्वार पर वे धरने पर बैठ गए और जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि घायल को समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी.
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लंबे समय से बनी हुई है, कई बार ज्ञापन और आंदोलन के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती और जवाबदेही तय नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा.


