मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी गठबंधन के बावजूद, ‘वंचित’ ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. वंचित ने 5 वार्डों में मैत्रीपूर्ण मुकाबले की घोषणा कर दी है, जिससे इन (congress gets a shock) वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस निर्णय से मतों के विभाजन की आशंका बढ़ गई है, जिससे सियासी समीकरण दिलचस्प हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें – धुले में हिंसा के बाद तनाव: गुरुद्वारे में गद्दी की जंग सड़क पर आई, पुलिस पर पथराव के बाद 8 उपद्रवी गिरफ्तार
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव से पहले कई समीकरण बन रहे हैं तो कई बिगड़ भी रहे हैं. इस बीच मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा के बीच ही वंचित ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. वंचित बहुजन आघाडी ने मुंबई के पांच वार्डों में मैत्रीपूर्ण मुकाबला (फ्रेंडली फाइट) लड़ने का फैसला किया है.
इसे भी पढ़ें – सुसाइड नोट नहीं, हाथ पर लिखा नेता का नाम: पुणे में युवक की खुदकुशी से अजित पवार खेमे में हड़कंप
congress gets a shock – 15 जनवरी को होने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कुछ दिन पहले वंचित बहुजन आघाडी से गठबंधन करते हुए प्रकाश आंबेडकर को 62 सीटें देने पर सहमति जताई थी. इसके बाद वंचित ने लगभग 12 सीटें कांग्रेस को लौटाने की घोषणा की, जिससे वंचित 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की स्थिति में आ गई.
