लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाराष्ट्र के (Deputy CM On Congress) पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा के बीच मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी न्याय यात्रा महाराष्ट्र तक पहुंचने तक पता नहीं कितने और इस पार्टी (कांग्रेस) को बाय-बाय कर देंगे।
इसे भी पढ़ें – लेडी सिंघम DSP श्रेष्ठा ठाकुर के साथ फ्रॉड, इनके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा, गांधी परिवार का अन्याय सहते-सहते कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ने के लिए वह वक्त चुना जब श्री राहुल गांधी खुद न्याय यात्रा पर हैं। उन्होंने इसी पोस्ट में दावा किया, इस यात्रा के महाराष्ट्र तक पहुंचने तक पता नहीं कितने और इस पार्टी को बाय-बाय कर देंगे। जन-जन की यही पुकार। बार-बार मोदी सरकार।
इसे भी पढ़ें – ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश के भदोही में करेगी प्रवेश
Deputy CM On Congress – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि वह भाजपा में शामिल होंगे। चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 16 फरवरी को वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और भदोही, प्रयागराज तथा प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। राहुल अमेठी लोकसभा क्षेत्र के गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगें।