Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी
    • Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्तें
    • Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुलिस को दी सूचना
    • Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम
    • Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
    • Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत
    • Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला ‘पीला पंजा’
    • Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, February 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Deoghar Municipal Election 2026: देवघर नगर निगम चुनाव में चुनावी शोर, पारंपरिक सुरों संग प्रचार तेज

    Deoghar Municipal Election 2026: देवघर नगर निगम चुनाव में चुनावी शोर, पारंपरिक सुरों संग प्रचार तेज

    February 16, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देवघर: नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे शहर में सियासी तापमान चढ़ा हुआ है. गली-गली, वार्ड-वार्ड प्रत्याशी मतदाताओं के दरवाजे खटखटा रहे हैं. कहीं हाथ जोड़कर समर्थन मांगा जा रहा है, तो कहीं नुक्कड़ सभाओं के जरिए माहौल बनाया जा रहा है. आधुनिक चुनावी रणनीतियों के बीच देवघर में इस बार कुछ ऐसा भी देखने को मिल रहा है, जो शहर को उसकी जड़ों से जोड़ देता है.

    शहरी चुनावी शोर में भी यहां परंपरा की थाप गूंज रही है. डिजिटल पोस्टर और डीजे की तेज धुनों के बीच ढोल-नगाड़ों की आवाज अलग ही पहचान बना रही है. मेयर पद के प्रत्याशी बाबा बलियासे उर्फ नागेंद्र नाथ बलियासे अपने प्रचार अभियान को पौराणिक रंग में रंगते नजर आ रहे हैं. उनके समर्थन में शहर की गलियों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज सुनाई दे रही है.

    ढोल नगाड़ों का होता है विशेष महत्व

    देवघर, जिसे बाबा बैद्यनाथ धाम के कारण देश-दुनिया में पहचान मिली है, वहां ढोल-नगाड़ों का विशेष महत्व रहा है. धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर सामाजिक आयोजनों तक, हर शुभ कार्य की शुरुआत इन्हीं वाद्यों की थाप से होती है. प्रचार में शामिल वासुदेव तूरी, जो पारंपरिक गायक हैं, बताते हैं कि देवघर में आज भी परंपरा के प्रति गहरा सम्मान है. उनके अनुसार भले ही आजकल लोग डीजे और बैंड-बाजा का रुख कर रहे हों, लेकिन जब बात संस्कृति और आस्था की आती है तो ढोल-नगाड़ा ही सबसे शुभ माना जाता है.वासूदेव तूरी ने कहा कि इस तरह के प्रचार से उन्हें और उनके जैसे कलाकारों को रोजगार का अवसर मिलता है. बदलते दौर में पारंपरिक कलाकारों के सामने रोजी-रोटी की चुनौती बढ़ी है. ऐसे में चुनावी मौसम उनके लिए सहारा बनकर आता है. गौरतलब है कि सिर्फ एक प्रत्याशी ही नहीं, बल्कि नगर निगम में कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जो पौराणिक वाद्य यंत्रों के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बना रहे हैं.

    वासूदेव का मानना है कि पुराने विचारों वाले मतदाता इस तरह के प्रचार से अधिक जुड़ाव महसूस करते हैं. यह तरीका न सिर्फ सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करता है, बल्कि भावनात्मक रिश्ता भी स्थापित करता है. देवघर की सियासत में इस बार सिर्फ वादों और भाषणों की ही गूंज नहीं है, बल्कि ढोल-नगाड़ों की थाप भी चुनावी माहौल को अलग रंग दे रही है. आधुनिकता और परंपरा का यह संगम शहर की पहचान को और गहरा कर रहा है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ranchi Municipal Election: बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो का इंटरव्यू, बताया अपना विजन

    Jharkhand Voting: सुविधा लेने में नंबर-1, वोटिंग में फिसड्डी; रांची समेत इन 4 शहरों का बुरा हाल

    Palamu News: पलामू में गोलगप्पा खाने से 150 से ज्यादा बच्चे बीमार, फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

    बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक

    हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

    पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.