जामिया में कल गुरूवार को हुई फायरिंग के खिलाफ छात्र दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे| जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन हटा दिया है| छात्र घटना के बाद से ही पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे|
छात्रों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
दिल्ली के आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस धरने पर बैठे छात्रों को पकड़कर राजेंद्र नगर थाने ले गई| पकड़े गए छात्रों में करीब 60 छात्र और छात्राएं शामिल है| हालांकि बीती रात से जो ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया गया था अब अब उसे खोल दिया गया है , आईटीओ की एक तरफ की सड़क पर छात्र अभी भी धरने पर बैठे है|
हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
दरअसल कल जामिया में सीएए और एनआरसी को लेकर शांति पूर्व तरीके से प्रदर्शन चल रहा था|इसी बीच वहां एक सनकी युवक पहुंचता है और छात्र पर फायरिंग कर देता है| लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि ये सब दिल्ली पुलिस के सामने होता है और दिल्ली पुलिस कुछ नहीं करती है| बताया जा रहा है कि सनकी युवक का नाम गोपाल है और वह ग्रेटर नोएडा के जेवर गांव का रहने वाला है| वहीं कुछ की माने तो यह युवक मानसिक रूप से प्रताड़ित बताया जा रहा है| हालांकि अभी इस बात की कोई पुष्टी नहीं हुई| वही पुलिस का कहना है कि अभी मेडिकल जांच के बाद ही पता चल पाएगा की यह युवक नाबालिग है या नहीं|
इसे भी पढ़े : निर्भया गैंगरेप केस: दोषियों के परिवारवालों से मिलने के लिए जेल प्रशासन ने भेजी चिट्ठी
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जब तक आरोपी गोपाल पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे| छात्र पुलिस के रवैये पर भी नाराजगी जाहिर कर रहे है| फिलहाल पुलिस नाराज छात्रों से बात कर रही है| नाराज छात्रों से फुटपाथ पर बैठने की अपील की जा रही है| लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क पर ही जमे हुए है|
पुलिस हमलावर की जांच कर रही है
इससे पहले कल गुरूवार को शाहीन बाग से राजघाट जा रहे जामिया छात्रों के जुलूस पर गोली चलाने वाले युवक के खिलाफ हत्या की कोशिश और शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है| मामला घायल शादाब के बयान पर दर्ज किया गया है| वहीं थाना न्यू फ्रेंड्स कालोनी थाने में केज दर्ज होते ही दिल्ली पुलिस ने हमलावार को कानूनी रूप से देर रात गिरफ्तार भी कर लिया है| दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में मौके पर ही घटना के तुंरत बाद ले लिया गया था| हमलावर ने जिस हथियार से गोली चलाई थी उसे भी दिल्ली पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है|
कई दिनों से शाहीन बाग में चल रहा है विरोध प्रदर्शन
सीएए को लेकर शाहीन बाग मे कई दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है , शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध को अब तक 42 दिनों से ज्यादा हो चुके है|लोगों की मांग है कि सीएए को वापस लिया जाए और इसे लिखित में दिया जाए तभी वह धरने से हटेंगे| धरने पर पिछले काफी दिनो से तमाम महिलाओं और लड़कियों के साथ-साथ कई बुजुर्ग महिलाएं भी बैठी है| जिन्हें शाहीन बाग की दादी भी पुकारा जा रहा है|
शाहीन बाग बन गया है चुनावी मुद्दा!
दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ जारी प्रदर्शन को भाजपा ने अपना चुनावी मुद्दा बना लिया है| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर स्थानीय नेता हर कोई अपने भाषणों और ट्वीट में शाहीन बाग का जिक्र कर रहा है| बीजेपी शाहीन बाग का इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए कर रही है| अमित शाह दिल्ली की रैलियों में कहते रहे हैं कि ईवीएम पर इतनी जोर से बटन दबाओ कि उसका करेंट शाहीन बाग तक पहुंचे|
Image Source : aajtak

