नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 15 अगस्त को राज्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए गृह मंत्री कैलाश गहलोत को नामित किया है।आशंका है कि (Delhi’s Home Minister Will Hoist Tricolor)इस आदेश के बाद एक बार फिर दिल्ली सरकार और एलजी के बीच नए तरीके से टकराव शुरू हो सकता है। एलजी के सचिव आशीष कुंद्रा ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को लिखे पत्र में कहा, उपराज्यपाल ने छत्रसाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जीएनसीटीडी के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को नामित किया है।
इसे भी पढ़ें – आतिशी नहीं फहरा पाएंगी झंडा, GAD ने खारिज किया प्रस्ताव
Delhi’s Home Minister Will Hoist Tricolor – इससे पहले मंगलवार सुबह दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शिक्षा मंत्री आतिशी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए विभागीय मंत्री गोपाल राय के निर्देश को लागू करने से इनकार कर दिया था। दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गत 6 अगस्त को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के नाम पत्र लिखा था। उसमें ध्वजारोहण के लिए उन्होंने मंत्री आतिशी को अधिकृत करने की बात कही थी। हालांकि उपराज्यपाल कार्यालय ने इस संबंध में कोई भी पत्र मिलने से इनकार कर दिया था।
इसे भी पढ़ें – मनीष सिसोदिया ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
उपराज्यपाल के प्रधान सचिव आशीष कुंद्रा ने ध्वजारोहण को लेकर आदेश जारी किए। आदेश में कहा गया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल में है। ऐसे में दिल्ली सरकार में गृह विभाग के मंत्री कैलाश गहलोत राजकीय समारोह में ध्वजारोहण करने के लिए उपयुक्त है। एलजी के प्रधान सचिव द्वारा जारी आदेश में दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को स्वतंत्रता दिवस समारोह की आयोजन की तैयारी करने को कहा गया है।

