होली से पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने से लोगों को फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. बीते दिन लोगों को दिन में धूप ने परेशान किया. वहीं आज भी आसमान साफ रहेगा. तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आज (Delhi Weather Today) अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने की संभावना है.
मौसम विभाग का अनुमान है कि होली के दिन तापमान बढ़ने से होली का दिन काफी गर्म रहगा. दिल्ली एनसीआर में अब रात की सर्दी भी धीमे-धीमे खत्म होती जा रही है.क्योंकि रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है और दिन में तो सर्दी पूरी तरह से विदा ले चुकी है. तेज धूप की वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है, यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में अधिक बढ़ोतरी देखी गई है.
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को भी तापमान सामान्य से अधिक रहा. अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक था. हालांकि, अगले दो दिनों तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है. 28 फरवरी से अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस और उसके बाद तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान जताया है.
Delhi Weather Today – उत्तर प्रदेश में मौसम की बात की जाए तो यहां तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. हालांकि सुबह और शाम के समय में अभी मौसम ठंडा बना रहता है. वहीं, होली के दौरान तापमान में उछाल आने का अनुमान है, जिससे चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को अत्यधिक पसीना और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान के बढ़ने की सिलसिला केवल यूपी तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, एमपी और बिहार सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भी देखने को मिलेगा.


