Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जजों की लीव रद्द करने की जानें वजह
    • Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के संदिग्ध को मारी गोली
    • Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबारी
    • आप सरकार मार्च में लगातार पांचवां लोक-हितैषी बजट पेश करेगी, हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
    • आप नेताओं ने अमृतसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिखाए काले झंडे
    • भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के ऐतिहासिक परिणाम सामने आने लगे, सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने पास किया जेईई मेन्ज़: हरजोत सिंह बैंस
    • हरजोत बैंस ने इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट एक्सपो में पंजाब के स्कूलों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित संभावनाओं को तलाशा
    • पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, February 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Delhi Special Cell Operation: देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 8 गिरफ्तार, जानें इनसाइड स्टोरी

    Delhi Special Cell Operation: देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 8 गिरफ्तार, जानें इनसाइड स्टोरी

    February 22, 2026 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली की स्पेशल सेल ने तमिलनाडु-बंगाल से एक बांग्लादेशी समेत 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पकड़े आतंकी देश में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे. इन सभी के पाकिस्तानी ISI एजेंसी और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों से कनेक्शन होने की बात सामने आई है. इनके कब्जे से 12 मोबाइल और 16 सिमकार्ड बरामद किए गए हैं. दिल्ली स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद कुमार कुशवाहा ने की टीम ने इस पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.

    दिल्ली में लगाए गए थे देश विरोधी पोस्टर

    एडिशनल CP, प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों को बांग्लादेश में बैठे Lashkar-e-Taiba (LeT) का एक हैंडलर हैंडल कर रहा था. उनका का दावा है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया. 7 फरवरी को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन और आसपास के कई मेट्रो स्टेशनों पर खंभों पर देशविरोधी पोस्टर चिपकाए गए थे. इन पोस्टरों में आतंकवादी संगठनों से जुड़े व्यक्तियों की तस्वीरें और भारत विरोधी संदेश थे. घटना पर सबसे पहले सीआईएसएफ की नजर पड़ी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट को सूचना दी गई. मामला गंभीर होने के कारण जांच स्पेशल सेल को सौंपी गई.

    कोलकाता से बांग्लादेशी नागरिक समेत दो गिरफ्तार

    एडिशनल CP, प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि जांच के दौरान स्पेशल सेल की टीम कोलकाता पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से दो आरोपियों उमर फारूक और बांग्लादेशी नागरिक रोबिल उल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए थे. जांच में यह भी सामने आया कि 10 फरवरी को कोलकाता के कई मेट्रो स्टेशनों और अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के पोस्टर लगाए गए थे.

    बांग्लादेश से मिल रहे थे निर्देश

    दिल्ली स्पेशल एडिशनल CP ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों को बांग्लादेश में बैठे शब्बीर अहमद लोन निर्देश दे रहा था. शब्बीर अहमद लोन जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल का निवासी है. लोन को वर्ष 2007 में गिरफ्तार किया गया था. उस समय उसके पास से AK-47 और ग्रेनेड बरामद हुए थे और वह एक बड़े राजनीतिक नेता की हत्या की साजिश रच रहा था. वह कई वर्षों तक जेल में रहा और 2019 में रिहा होने के बाद कथित तौर पर बांग्लादेश भाग गया. जांच में संकेत मिले हैं कि रिहाई के बाद उसने दोबारा Lashkar-e-Taiba से संपर्क साधा और एक नया मॉड्यूल तैयार किया. उसने अपने सहयोगियों को इकट्ठा कर ड्राई रन भी कराए और दिल्ली व कोलकाता में पोस्टर लगाने की साजिश रची.

    तमिलनाडु से 6 और गिरफ्तार

    उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक तमिलनाडु में ठहरे हुए थे और उन्हें कोलकाता लाकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी थी. इसके बाद स्पेशल सेल की टीम तमिलनाडु पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से छह और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क, फंडिंग और अन्य संभावित साजिशों की जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां इस मॉड्यूल के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों की कर रहे थे रेकी

    मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से भी कम समय, देखें अंदर की तस्वीरें

    New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे स्टेशन, कम समय में पूरा होगा सफर

    Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

    यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

    चांदनी चौक का मंदिर आतंकियों के निशाने पर! दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में लश्कर, हाई अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.