दिल्ली के रोहिणी में स्थित झुग्गियों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई. यह आग करीब 6 झुग्गियों में लगी. आग इतनी भयावह थी कि उसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों (huge fire broke out in slums) में पति-पत्नी और उनकी करीब 2 साल की मासूम बच्ची शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि आग देर रात अचानक भड़की, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे. आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि प्लास्टिक कबाड़ में आग लगने के चलते यह हादसा हुआ. जिस जगह यह घटना हुई, वहां करीब 400 गज के प्लॉट में प्लास्टिक का कबाड़ जमा था और उसी के बीच कई झुग्गियां बनाकर लोग रह रहे थे.
इसे भी पढ़ें – यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी ‘फ्लड प्रोटेक्शन वॉल’
आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों के कारण बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके चलते राहत और बचाव कार्य में भी देरी हुई. बावजूद इसके दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया.
huge fire broke out in slums – दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके से तीनों शवों को बरामद किया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, कैट्स एम्बुलेंस और बिजली विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य में जुट गईं.


