Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम
    • 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ही होगी गिरफ्तारी
    • कर्ज ने बनाया ‘गैंगस्टर’! सरकारी मास्टर जी ने व्यापारियों से मांगी 1.40 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दबोचा
    • कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल
    • पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— “कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाकिस्तान ने बनाई”
    • जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा मीडिया हाउस
    • दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार, हड़कंप
    • 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, April 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रधानमंत्री ने की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण की शुरुआत, हर एक किमी पर लगेंगे कैमरे

    प्रधानमंत्री ने की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण की शुरुआत, हर एक किमी पर लगेंगे कैमरे

    February 13, 2023 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     प्रधानमंत्री ने रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण की शुरुआत की। एक्सप्रेस-वे का दिल्ली-दौसा-लालसोट सेक्शन 247 किलोमीटर लंबा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके (Delhi Mumbai Express) चालू हो जाने से दिल्ली से जयपुर जाने में लगने वाला समय आधा रह जाएगा। पहले इसमें 5 घंटे लगते थे, अब करीब 3.5 घंटे लगेंगे। जो लोग काम के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं, वे काम खत्म कर शाम को घर लौट सकते हैं। यह बात दीगर है कि कार से वन-वे ट्रिप में 585 रुपये टोल के लग जाएंगे। इससे दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा की दूरी 12 फीसदी कम होकर 1,424 किलोमीटर से 1,242 किलोमीटर हो जाएगी और यात्रा का समय आधा होकर 24 घंटे से 12 घंटे हो जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – सरकारी जमीन से हटेंगे अवैध धार्मिक स्थल, LG सक्सेना ने मांगीं फाइलें

    इस एक्सप्रेसवे पर हर एक किमी पर कैमरे लगे हैं। एक कैमरे से 360 डिग्री पर 500 मीटर दूरी तक नजर रखी जा सकेगी। खराब मौसम में भी कैमरे ठीक से काम करेंगे। हर 10 किमी की दूरी पर 240 किमी की रफ्तार से दौड़ रहे वाहन की नंबर प्लेट रीड करने की क्षमता वाले कैमरे लगाए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर 78 किमी की दूरी के बीच लगे कैमरों में या फिर अन्य किसी भी डिवाइस या सिस्टम में खराबी आती है तो कंट्रोल रूम को अलर्ट मिल जाएगा। इस पर सिस्टम की हेल्थ मॉनिटरिंग व नेटवर्क क्वॉलिटी के बारे में पल-पल की जानकारी मिलेगी।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली के मोती नगर इलाके में लगी आग, मौके पर दमकल विभाग की 27 गाड़ियां मौजूद

    Delhi Mumbai Express – कार के लिए 120 स्पीड तय की गई है। तय स्पीड से ज्यादा स्पीड होने पर तुंरत ही अलर्ट किया जाएगा। इसके लिए कुछ-कुछ दूरी पर स्पीकर लगाए गए हैं। कैमरों के माध्यम से फास्ट टैग रीड हो सकेगा, जिससे कार मालिक के मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी मिल सकेगी। कंट्रोल रूम व पेट्रोलिंग टीम के बीच कम्युनिकेशन गैप नहीं हो, इसके लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन बना है। इसका फायदा यह होगा कि अगर कोई गाड़ी खराब होती है या ओवर स्पीड में चलती है, रॉन्ग साइड आती है या फिर किसी वाहन सवार द्वारा कंट्रोल रूम से मदद मांगी जाती है तो गाड़ी की लोकेशन को ट्रैक कर तत्काल मदद की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें – एनसीसी ने देश के युवाओं में पैदा की देशभक्ति की चिंगारी : मनीष सिसोदिया

    एक्सप्रेसवे पर 78 किमी की दूरी के बीच लगे कैमरों में या फिर अन्य किसी भी डिवाइस या सिस्टम में खराबी आती है तो कंट्रोल रूम को अलर्ट मिल जाएगा। इस पर सिस्टम की हेल्थ मॉनिटरिंग व नेटवर्क क्वॉलिटी के बारे में पल-पल की जानकारी मिलेगी।इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए हैं और काफी जगहों पर इन्हें लगाने का काम चल रहा है। हर 4-5 पांच किमी पर दाईं और बाई लेन दोनों तरफ एक एक कॉल बॉक्स लगाया गया है। सभी सीधे जीपीएस से भी जुड़े हैं और सौर ऊर्जा से संचालित हैं। सिर्फ एक बटन दबाने से कंट्रोल रूम में बातें होने लगेंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

    पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— “कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाकिस्तान ने बनाई”

    दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार, हड़कंप

    दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप

    Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज

    सोशल मीडिया से हटाने होंगे अनिरुद्धाचार्य के ‘फर्जी’ वीडियो, दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.