देश के कई हिस्सों समेत राजधानी दिल्ली में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच चुका है। ऐसे में जहां एक ओर लोग घर से बाहर निकलने से भी बचते हैं तो मजदूरों को कड़ी धूप में भी काम करना पड़ता है। जिसे देखते हुए दिल्ली के एलजी ने बड़ा एलान करते हुए मजदूरों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने भयंकर गर्मी को देखते हुए मजदूरों की दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें – कोर्ट ने बिभव कुमार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

40 डिग्री तापमान तक जारी रहेंगे निर्देश

इस दौरान उनका वेतन भी नहीं कटेगा। इसके साथ ही एलजी ने जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने भी राजधानी दिल्ली में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Share.
Exit mobile version